हल्द्वानी : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की टीम गौला पार्किंग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 3.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मौ. फूलबाबू (21) पुत्र मौ. सलीम, निवासी चिराग अली मजार के पास झोपड़ी, बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

स्मैक बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा कोतवाली में एफआईआर नंबर 154/2026 दर्ज की है। मामले में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *