काशीपुर : पुलिस ने यादव सभा, बांसफोड़ान निवासी एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि एसआई दिनेश चन्द्र सिंह कां. मनोज जोशी व ज्ञानेन्द्र कुमार के साथ गश्त करते हुए करबला मैदान के पास पहुँचे तो एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति सट्टे की खाड़ी बाड़ी कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे तो देखा एक व्यक्ति सट्टे की खाड़ी बाड़ी लगा रहा था, उसके चारों तरफ लोगों की भीड़ लगी है।
एसआई दिनेश चन्द्र ने बताया कि जैसे ही उनकी नजर पुलिसकर्मियों पर पड़ी तो उस व्यक्ति के चारों ओर खडे लोग तेज कदमों से भागने लगे, जिस पर पुलिस कर्मियों ने सट्टा लगा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम अजय (24 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र कुमार यादव निवासी यादव सभा, बांसफोड़ान, काशीपुर बताया।
पूछताछ करने पर अजय ने बताया कि वह वहां सट्टा खिला रहा था इसलिये पुलिस को देखकर पकडे जाने के डर से भागने की कोशिश कर रहा था। उसने बताया कि वह ग्राहकों से सट्टा खेलने के रुपये इकट्ठा करता है और उनके द्वारा जिस नम्बर पर सट्टा लगाया जाता है उनको उस नम्बर की पर्ची देता है। गलती हो गयी क्षमा चाहता हूँ।
अजय की तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 4420 रुपये, एक हाथ में पेजों में गाजियाबाद (पीला पेज) व फरीदाबाद (हरा पेज) प्रिन्ट की हुई दो डायरी व एक परपल रंग का पैन बरामद हुआ। बरामदा रुपयों व डायरी के बारे में पूछने पर उसने बताया कि यह वही रुपये हैं जो उसने सट्टा लगाने वाले लोगों से इकट्ठा किये हैं।
पुलिस ने अजय के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
