काशीपुर : ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए काशीपुर पुलिस और महिला हेल्पलाइन ने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज काशीपुर में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों को ऑनलाइन जॉब और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ठगी से लेकर फर्जी भर्ती और निवेश के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने छात्रों को बताया कि साइबर ठग अक्सर ऑनलाइन नौकरी, पार्ट टाइम काम, इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। इसके अलावा फर्जी भर्ती के नाम पर भी पैसे की मांग कर ठगी की जाती है।

छात्रों को ऐसे मामलों में सतर्क रहने, किसी अनजान व्यक्ति के साथ निजी या बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने और बिना जांच-पड़ताल के किसी लिंक या ऑफर पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी गई।

पुलिस ने छात्रों से अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल इसकी सूचना संबंधित माध्यमों से पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *