काशीपुर : डायल 112 पर अपनी कार चोरी होने की झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो कार चोरी होने की बात गलत निकली। इसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति का पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रुपये का चालान किया।

पुलिस के मुताबिक, आर्यनगर निवासी विजय कुमार ने डायल 112 पर अपनी निजी कार चोरी होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही काशीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान कार चोरी होने की सूचना झूठी पाई गई। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने और पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग करने के आरोप में विजय कुमार के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रुपये का चालान किया गया।

पुलिस ने की अपील

काशीपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डायल 112 का इस्तेमाल केवल वास्तविक आपातकालीन सहायता के लिए करें। किसी भी घटना की सूचना पुलिस को सही और तथ्यात्मक रूप से दें। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *