सितारगंज : एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्मैक की तस्करी और बिक्री के आरोप में 32 वर्षीय कुलदीप सिंह निवासी नकुलिया को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नकुलिया में गश्त और सत्यापन अभियान के दौरान कुछ युवक सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर कुछ युवक मौके से फरार हो गए, जबकि कुलदीप सिंह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 17.15 ग्राम स्मैक, 8,200 रुपये नकद, पल्सर बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा 50 कागज के टुकड़े, 6 फ्यूल पेपर और 15 पारदर्शी पन्नियां भी मिलीं।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या 406/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक कैलाश देव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *