खटीमा : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खटीमा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 44.65 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये है। आरोपी बाइक से स्मैक लेकर जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 की शाम सितारगंज रोड पर ग्राम पहेनिया के पास कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP26AU2380 से जा रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में उसके पास से 44.65 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी कुलदीप सिंह (30) को गिरफ्तार कर लिया। वह कल्याणपुर, नानकमत्ता का रहने वाला बताया गया है।
बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली
पुलिस ने स्मैक के साथ घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली खटीमा पुलिस ने की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भुवन गहतौड़ी, हेड कांस्टेबल देवेश पाण्डेय, कांस्टेबल नवीन रजवार, इसाक और मौहसीन शामिल रहे।
