काशीपुर : कोतवाली आईटीआई पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 3 वारंटी (एक आदमी, उसकी पत्नी और पुत्री) को किया गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
आपको बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश-निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह व क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा काफी लंबे समय से कोर्ट में अनुपस्थित हो रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
गिरफ्तार वारंटी-
1- संदीप मिश्रा पुत्र कृष्ण चंद्र
2- पूनम मिश्रा पत्नी संदीप मिश्रा
3- कोमल मिश्रा पुत्री संदीप कुमार मिश्रा
निवासीगण श्यामपुरम कॉलोनी, आईटीआई, काशीपुर
पुलिस टीम में एसआई बसंत पंत, मीनाक्षी मनराल, हे.कां. सिराज हुसैन व कां. धर्मेन्द्र भारती शामिल थे।
