काशीपुर : एक साथ घूमने आये 2 लोगों में लड़ाई हो गई और एक व्यक्ति ने ईंट मारकर दूसरे का सिर फोड़ दिया। घायल के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पीपल गाँव, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद निवासी नरेन्द्रपाल पुत्र कांता प्रसाद ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 06.11.2026 को उनका भाई राजपाल पुत्र कान्ता प्रसाद निवासी ग्राम पीपल गाँव, जिला मुरादाबाद व हरिराज पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम पीपल गाँव, मुरादाबाद घूमने के लिए घर से कटैया गये थे।
नरेन्द्रपाल ने बताया कि इस बीच दोनों में आपस में झगड़ा हो गया, जिसमें हरिराज ने राजपाल को जान से मारने की नीयत से ईंट व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे राजपाल बुरी तरीके से खून से लथपथ हो कर मैट्रो फैक्ट्री के आगे ग्राम कटैया में बेहोश हो गया। हरिराज द्वारा उसके सिर ईट व धारदार हथियार से कई वार हमले किये गये।
नरेन्द्रपाल ने बताया कि आस पास के लोगों की मदद से राजपाल को 108 एंबुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल भेजा गया जहा उसकी नाजुक हालात देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। उसने हरिराज के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
नरेन्द्रपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हरिराज के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई विक्रम सिंह धामी के हवाले की है।
