काशीपुर : साइबर ठगों ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 लोगों के साथ साइबर ठगी को अंजाम देते हुए उनकी मेहनत की कमाई के लाखों रुपये ठग लिये। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमें दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

गौतमनगर, काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि दिनांक 8.6.2026 को उनके पास एक कॉल आई और बताया कि तुम्हारे आधार कार्ड से फर्जी सिम नम्बर चल रहा है, जो गलत गतिविधियों में पाया गया है।

कॉल करने वाले ने कहा कि मैं गृह मंत्रालय से बोल रहा हूं और पीड़ित को तरह-तरह से समझाकर मामले को खत्म कराने के लिये ढाई लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने 5-6-2026 को 39,800 रुपये तथा दिनांक 8-6-2026 को 65 हजार रुपये एवं दिनांक 14-6-2026 को 85 हजार कुल रकम 1,89,800 रुपये अज्ञात व्यक्ति के खाते में डाल दिये। खाते में नाम अजय कुमार दर्शा रहा है।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वहीं, मौ. महेशपुरा, नई सब्जी मंडी, काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 10,000$25,000$50,000 कुल तीन बार में 85,000 रुपये ऑनलाइन फ्राड करके निकाल लिये। तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 4 बार में कुल एक लाख रुपये 04-10-2026 को ऑनलाइन फ्रॉड करके निकाल लिये।

पीड़ित ने बताया कि उनके दोनों खातों से एक लाख पिच्चासी हजार रुपये निकाले जा चुके हैं।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

महानाद की अपील – किसी भी प्रकार की फोन कॉल से परेशान न हों, डरे नहीं, किसी के खाते में पैसे ट्रांसफर न करें। जब आपने कोई अपराध नहीं किया है तो डर कैसा, तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *