पीपलकोटी : बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के चलते हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हुई।

मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का मौके पर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वह प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों से रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे।

टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियां युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *