जसपुर : 12 साल के बच्चे के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या करने के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया।

आपको बता दें कि दिनांक 31.08.2026 को 5.25 बजे अनीश अहमद पुत्र सद्दीक निवासी जसपुर जिला उधम सिंह नगर ने कोतवाली में आकर बताया कि मौहल्ले में बच्चे आपस में खेल रहे थे, जिसमें एक बच्चे ने दूसरे बच्चे मौ. इशान (12 वर्ष) पुत्र तस्लीम अहमद निवासी जसपुर को चाकू मार दिया, जिसको उपचार हेतु पहले जसपुर के निजी अस्पताल और फिर बाद में काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मौ. इशान को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाल राजेश पांडेय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक ईशान के शव को उसके परिजन घर ले जा रहे थे, को तुरन्त पोस्टमार्टम हेतु काशीपुर मोर्चरी भिजवाया गया व पुलिस टीमें नियुक्त कर घटनास्थल पर पहुंचे और फोरेन्सिक टीम को भी घटना स्थल पर आने हेतु पत्राचार किया।

फोरेन्सिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का संयुक्त रुप से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य एकत्रित किये गये व विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि 3 लड़के गली में बैटमिन्टन खेल रहे थे। खेलते समय बैटमिन्टन की कॉक नाली में गिरने के कारण दो लड़कों के मध्य में झगडा होने पर विधि के विरोध में बालक के द्वारा मृतक बालक ईशान के सीने पर चाकू मार दिया गया। जिसकी उपचार के दौरान काशीपुर के निजी अस्पताल में मृत्यु हो गयी ।

मृतक के पिता मौ. तस्लीम पुत्र मौ. सद्दीक निवासी जसपुर की तहरीर के आधार पर धारा 103(1) बीएनएस बनाम विधि के विरोध में बालक पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना कोतवाल राजेश पांडेय ने अपने हाथों में लेकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की।

बुधवार को विधि के विरोध में बालक को उसके रिश्तेदार के घर से संरक्षण में लिया गया, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू आला ए कत्ल बरामद किया गया। विधि के विरोध में बालक को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया गया।

पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाण्डेय, एसआई प्रियान्शु जोशी, संतोष देवरानी, हरीश आर्य, कां. जाकिर हुसैन, विमल वर्मा, कुलदीप सिंह, विपिन चन्द्र, नेहा तथा सीमा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *