रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। परेड में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसएसपी अजय गणपति ने जवानों की वर्दी, अनुशासन और फिटनेस का निरीक्षण किया।

परेड के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को बारीकी से देखा और विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम करने तथा स्वास्थ्य पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

हथियारों के संचालन और रखरखाव की दी जानकारी

कानून-व्यवस्था से जुड़ी भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए जवानों को हथियारों के सही संचालन और उनके रखरखाव की जानकारी भी दी गई। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और बेहतर तैयारी के साथ काम करने पर जोर दिया गया।

परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *