रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर पुलिस के घुड़सवार दस्ते की साथी अश्व ‘फ्यूली’ ने 17 सितंबर 2026 की रात 26 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। लंबे समय तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाली फ्यूली के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

फ्यूली ने पंजाब में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस के घुड़सवार दस्ते में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। अपनी सेवा अवधि के दौरान उसने कई महत्वपूर्ण शांति व्यवस्था और वीवीआईपी ड्यूटी में पुलिस का साथ दिया।

पुलिस लाइन में दी गई ससम्मान श्रद्धांजलि

फ्यूली के निधन के बाद पुलिस लाइन रुद्रपुर में पुलिस अधिकारियों और सलामी गार्द ने उसे ससम्मान श्रद्धांजलि दी। पुलिसकर्मियों ने फ्यूली की वर्षों की सेवाओं को याद करते हुए उसे भावभीनी विदाई दी।

लंबे समय तक पुलिस विभाग का हिस्सा रही फ्यूली की सेवाएं और महत्वपूर्ण ड्यूटियों में उसका योगदान पुलिस महकमे के लिए यादगार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *