देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाऊवाला से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों से निर्माण कार्य को लेकर जानकारी भी ली।

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को राहत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए महज 12 घंटे में एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण पूरा कर लिया था।

एप्रोच रोड के जल्द ठीक होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई और लोगों को भी राहत मिली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में जुटे अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों के त्वरित प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *