देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
सीएम धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, महान कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के मजबूत प्रहरी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया और देश में सुशासन, राष्ट्रीय एकता तथा लोकतांत्रिक आदर्शों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की दूरदर्शी सोच और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की मिसाल कायम की। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
