इंस्टाग्राम के जरिए भी करता था बिक्री, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर 4 से 5 हजार रुपये में बेचता था एक जोड़ी

जसपुर : ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 114 जोड़ी हत्था जोड़ी, जंगली सूअर का एक दांत और पांच मोती शंख बरामद किए गए हैं। वन विभाग की टीम ने बरामद सामग्री की पहचान करते हुए इन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजातियों से संबंधित बताया है।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 25 अक्टूबर 2026 को जसपुर पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम कस्बे में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राजपूत सभाभवन गेट के पास एक व्यक्ति व              /”
न्यजीवों के अंगों की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से एक व्यक्ति को तीन प्लास्टिक के डिब्बों के साथ पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान आकाश दीक्षित (32 वर्ष), निवासी मोहल्ला कटरा, थाना सहसवान, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। वह वर्तमान में जसपुर के वार्ड नंबर चार स्थित राजपूत सभाभवन के पास रह रहा था।

400-500 रुपये में खरीदकर 4-5 हजार में बेचता था

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हरिद्वार निवासी अमन से हत्था जोड़ी के एक जोड़े को 400 से 500 रुपये में खरीदता था और लोगों को धन प्राप्ति, तंत्र-मंत्र व पूजा-पाठ के नाम पर 4,000 से 5,000 रुपये में बेचता था। आरोपी कथित तौर पर अपनी इंस्टाग्राम आईडी divyapoojasamagri के जरिए भी इनकी ऑनलाइन बिक्री करता था।

वन विभाग ने की बरामद सामग्री की पहचान

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बड़े प्लास्टिक के डिब्बे में 114 जोड़ी हत्था जोड़ी, एक छोटे डिब्बे में जंगली सूअर का एक दांत और एक गोल डिब्बे में पांच मोती शंख बरामद किए। इसके अलावा एक वीवो मोबाइल फोन भी मिला।

मौके पर जसपुर दक्षिणी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनुस्वार टम्टा और उनकी टीम को बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने बरामद सामग्री की पहचान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *