नई दिल्ली : भारत में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के रेटों में बढ़ोतरी की गई है। विश्व में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये के कारण तेल कंपनियों ने आज सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिये हैं।

आपको बता दें कि विगत 10 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं। 15 मई से अब तक पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.82 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम?
15 मई 2026 – पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर करीब 3 रुपये की वृद्धि हुई थी।
19 मई 2026 – पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर 90 पैसे की वृद्धि हुई थी।
23 मई 2026 – पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
25 मई 2026 – पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *