हल्द्वानी : नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने अवैध देशी शराब की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 65 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एस मोड़ जाने वाले रास्ते पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 65 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिपेश आर्या (23) पुत्र पूरन चंद, निवासी तल्ली बमोरी रोड, मुखानी, हल्द्वानी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ FIR संख्या 135/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व मुखानी प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी ने किया।
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक बसंत बल्लभ पंत और कांस्टेबल सुनील आगरी शामिल रहे। नैनीताल पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
