काशीपुर : आज रविवार को ब्राह्मण सभा समिति, काशीपुर का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया।
आज हुए चुनाव में तीनों पदों पर एक-एक पर्चा दाखिल होने के कारण हरि प्रकाश शर्मा अध्यक्ष, एडवोकेट पंकज शर्मा महामंत्री तथा यतेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी महेश शर्मा एवं संजय चतुर्वेदी ने इसकी विधिवत घोषणा की।
इस दौरान ब्राह्मण बंधुओ ने अपने विचार रखते हुए ब्राह्मणों के उत्थान में भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के संदर्भ में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से अपेक्षा की कि इन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करेंगे।
वहीं, ब्राह्मण सभा समिति , काशीपुर के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार रहे समाजसेवी एवं शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए इसे सम्पूर्ण काशीपुर के ब्राह्मण समाज के साथ विश्वासघात बताया है ।
अमित कुमार शर्मा का आरोप है कि सम्पूर्ण चुनाव सुनियोजित था और केवल एक घण्टे से भी कम के समय में सारी चुनावी औपचारिकताएं निपटा दी गयीं। उन्होंने कहा के मात्र एक घण्टे के भीतर ही मतदाता सूची का प्रकाशन, प्रत्याशियों का नामांकन, नामांकन खारिज की प्रक्रिया, वैध उम्मीदवारों की घोषणा, मतदान, मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषित कर दिये गये जो कि एक असम्भव परंतु सोची समझी साजिश है।

अमित कुमार शर्मा ने ब्राह्मण सभा समिति काशीपुर के इस चुनाव को अवैधानिक करार देते हुए रजिस्ट्रार सोसाइटीज चिट्स एवं फंड और न्यायालय की शरण में जाने की बात कही है ।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, उमेश जोशी एडवोकेट, चंद्रभूषण डोभाल, प्रमोद शर्मा बबली, सुरेश शर्मा जंगी, सुशील गुड़िया, पीयूष गौड़, विधु शेखर शर्मा, अरुण शर्मा, वेदप्रकाश विद्यार्थी, संजय शर्मा, अरविंद शर्मा, संजीव शर्मा एडवोकेट, सरित चतुर्वेदी, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, जगदीश एडवोकेट, अशोक कुमार अग्निहोत्री, प्रवेश कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, हितेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, गोविंद, सुधीर त्रिपाठी, सुशील, अखिल पाठक, अनुज कुमार शर्मा, दिनेश कौशिक, गोपाल कृष्ण, नितिन कुमार शर्मा, आनंद कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, भुवन जोशी, घनश्याम, सुशील कुमार शर्मा, मुनेश्वर कुमार शर्मा, विनायक शर्मा, संजीव शर्मा, सर्वेश बाली, जीवन तिवारी, अमित कुमार शर्मा, सचिन शर्मा, रामकिशोर शर्मा राजवीर मिश्रा, केके शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, आनंद त्रिपाठी, जयप्रकाश शर्मा, शुभम शर्मा एडवोकेट, हरदीप शर्मा एडवोकेट, नीरज कुमार शर्मा, ज्ञानेंद्र जोशी, दीपक कुमार पांडे, प्रदीप जोशी, विशाल पूनिया, दीपक शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, विनय कुमार शर्मा एडवोकेट, ज्योति शर्मा, अनिल पंत, पंकज पत, यश शर्मा, अनिल शर्मा, एसपी त्यागी, सर्वेश शर्मा शशि, रुचिका शर्मा, यश वशिष्ठ, किरण कुमार शर्मा, योगेश चंद्र दीक्षित, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
