काशीपुर : भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सचिन बाठला ने आज मेयर दीपक बाली की मौजूदगी में एसडीएम कोर्ट में गढ़ीनेगी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज अपना नामांकन किया।

इस दौरान मेयर दीपक बाली ने सचिन बाठला को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं के उत्साह और विकास के संकल्प के साथ भाजपा की विजय यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि गढ़ीनेगी की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के पक्ष में अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, मनोज बाठला, मनीष चावला, पंकज छाबड़ा, पंडित मेलाराम शर्मा, विनोद सुधा, सुधीर बाठला, विनोद चावला, माधव ढींगरा, दीपक, राजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *