काशीपुर : मेयर दीपक बाली ने आज नगर निगम सभागार में एसआईआर को लेकर पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली और कहा कि किसी भी वार्ड में कोई भी व्यक्ति ऐसा न बचे जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से रह जाए। अपने-अपने क्षेत्र में सभी पार्षद पूरी ताकत लगाएं और लोगों का नाम दर्ज कराने में उनकी मदद करें।

बाली ने कहा कि जहां कहीं बीएलओ या फिर इस ड्यूटी में लगे दूसरे अधिकारियों व कर्मचारियों को कोई दिक्कत हो रही हो तो पार्षदों द्वारा उनकी भी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर में सहभागिता राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें देश के सभी नागरिकों का नाम शामिल होना है लिहाजा इसमें नाम दर्ज कराने हेतु पूरी गंभीरता से काम किया जाए।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय कुमार बॉबी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, पार्षद सीमा सागर, पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रिंस बाली, अनीता कांबोज, वैशाली गुप्ता, बीना नेगी, सतीश शर्मा, दीपा पाठक, ममता सैनी, संदीप सिंह मोनू, अनिल कुमार, रवि प्रजापति, शिवांश गोले, अशोक सैनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *