रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा फरार अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलभट्टा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वर्ष 2015 से फरार चल रहे एक मफरूर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी चड्ढा पेपर मिल के पास, ग्राम धनोरा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। अभियुक्त लंबे समय से पुलिस गिरफ्तारी से बच रहा था।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ एनबी फौजदारी वाद संख्या-51/73 वर्ष 2024 में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। लगातार न्यायालय में अनुपस्थित रहने और गिरफ्तारी से बचने के कारण उसे मफरूर घोषित किया गया था। थाना पुलभट्टा पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों के चलते आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना पुलभट्टा में मुकदमा अपराध संख्या-41/2015 धारा 279, 338 और 427 (तत्कालीन आईपीसी) के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उप निरीक्षक ओम प्रकाश नेगी
- मुख्य आरक्षी चारु पंत
- कांस्टेबल दीप लोहनी
- कांस्टेबल भूपेंद्र आर्य (एसओजी)
