ऊधम सिंह नगर : साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऊधम सिंह नगर पुलिस की ओर से लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर केलाखेड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP, CVV, UPI PIN, फर्जी KYC और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके बताए। इसके साथ ही डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर भी लोगों को सावधान किया गया।

बैंक खाता किराये पर देना पड़ सकता है भारी

पुलिस ने लोगों को अपना बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए न देने की हिदायत दी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के धारकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

लोगों से कहा गया कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN या बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें और बिना जांचे किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

पुलिस ने साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *