नानकमत्ता : नशे के खिलाफ चल रही पुलिस की कार्रवाई में नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आई-20 कार से स्मैक ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 55.02 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत पुलिस ने करीब 18 लाख रुपये बताई है।

यह कार्रवाई 17 सितंबर को ऑपरेशन प्रहार के तहत चौकी प्रतापपुर पुलिस टीम ने की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने निशान सिंह (54) निवासी मिलकमाफी, नानकमत्ता और गुरुचरन सिंह (30) निवासी जालंधर, पंजाब, हाल निवासी कच्ची खमरिया, नानकमत्ता को पकड़ा।

तलाशी में निशान सिंह के पास से 36 ग्राम स्मैक मिली, जिसका शुद्ध वजन 35.37 ग्राम निकला। वहीं गुरुचरन सिंह के कब्जे से 20.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसमें शुद्ध वजन 19.65 ग्राम पाया गया। दोनों से बरामद स्मैक का कुल शुद्ध वजन 55.02 ग्राम है।

तस्करी में इस्तेमाल कार भी कब्जे में

पुलिस ने आरोपियों के पास से आई-20 कार संख्या UK06BG-8090 भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, इसी वाहन से स्मैक का परिवहन किया जा रहा था।

मामले में नानकमत्ता कोतवाली में एफआईआर नंबर 210/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों से नशे की खेप कहां से लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पूछताछ कर रही है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में एसएचओ संजय पाठक, उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत, हेड कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी, कांस्टेबल गिरीश चंद्र और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *