हल्द्वानी : अराजक तत्वों और संदिग्ध लोगों के खिलाफ नैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी है। अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में मंगल पड़ाव चौकी पुलिस टीम रामलीला मैदान में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
बरामद कारतूसों में 13 कारतूस 12 बोर और 4 कारतूस 32 बोर शामिल हैं। अवैध हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज बेलवाल पुत्र स्व. त्रिलोक बेलवाल, निवासी लछमपुर चौराहा, गोलापार, थाना काठगोदाम, नैनीताल के रूप में हुई है।
बरामदगी:
- 01 अवैध 12 बोर तमंचा
- 13 जिंदा कारतूस 12 बोर
- 04 जिंदा कारतूस 32 बोर
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक एवं मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी दीपक सिंह कार्की, हेड कांस्टेबल इसरार नवी, कांस्टेबल धीरज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, अराजक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चेकिंग एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
