हल्द्वानी : न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटियों की पहचान मंगल सिंह पुत्र ओम प्रकाश, निवासी वार्ड नंबर 14, जवाहर नगर, नैनीताल के रूप में हुई है। वह विशेष सत्र परीक्षण संख्या 23/2025 और मुकदमा अपराध संख्या 50/2025 से संबंधित है। उसके खिलाफ धारा 65(2) बीएनएस एवं 5(M)(N)/06 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

दूसरे वारंटी की पहचान जीशान खान पुत्र सलीम खान (28 वर्ष), निवासी रजा मस्जिद के पास, दरऊ, किच्छा, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। वह विशेष सत्र परीक्षण संख्या 8/20 से संबंधित है और उसके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2/3 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *