हल्द्वानी : शहर में बढ़ती अराजकता और हुड़दंग पर लगाम कसने के लिए नैनीताल पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात कर संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग की।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी की अगुवाई में पुलिस टीमों ने कुल्यालपुरा, तिकोनिया समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य देर रात सड़कों पर बेवजह घूमने वाले अराजक तत्वों और हुड़दंगियों पर नकेल कसना तथा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि अराजक तत्वों और हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस की निगरानी और चेकिंग को और प्रभावी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *