हल्द्वानी : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को 250 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चोरगलिया पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सुखदेव सिंह (29) को पकड़ा। उसके कब्जे से 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी धौराडाम नजीमाबाद, थाना किच्छा, ऊधम सिंह नगर का रहने वाला बताया गया है।
आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर नंबर 43/2026 दर्ज की है। मामले में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार और कांस्टेबल टेनिस सिंह शामिल रहे।
