हल्द्वानी : न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय वारंट और धारा 82/83 से संबंधित मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मुकदमे में वांछित वारंटी साहिल को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए साहिल पुत्र मौ. अय्यूब, निवासी गौलापार बागजाला, थाना काठगोदाम, नैनीताल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक साहिल विशेष सत्र परीक्षण संख्या-196/2022, एफआईआर संख्या-178/2022 में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस नियमानुसार समय से न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।
पुलिस टीम में शामिल रहे :
- अपर उप निरीक्षक हेमन्त प्रसाद
- कांस्टेबल रवीन्द्र बोहरा
