काशीपुर  : नागनाथ मंदिर व गंगे बाबा मंदिर में चोरी की घटनायें सामने आई हैं। पुलिस ने तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

नागनाथ मंदिर के पुजारी गणेशनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 31.5.2026 की मध्य रात्रि में चोरों ने 5 कलश मन्दिरों के ऊपर के, तांबे का कलश मन्दिर के अन्दर से, 1 कमडंल गोरक्ष के धूने से, घन्टिया मंदिर परिक्रमा से तथा 4 दानपात्रों से पैसे चोरी कर लिये हैं। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(सी) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कटोराताल चौकी प्रभारी एसआई मीना रावत के हवाले की है।

वहीं, गंगे बाबा के सेवादार राजेश कुमार शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गंगे बाबा रोड, काशीपुर स्थित श्री गंगेबाबा मंदिर, उदासीन आश्रम में दिनांक 1.6.2026 की रात्रि करीब 2.30 बजे अज्ञात चोरों द्वारा शंकर मंदिर से तांबे के नाग, तांबे का कलश तथा तांबे का लौटा चोरी कर लिया गया है । चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरी का सामान ले जाता दिख रहा है।

उन्होंने बताया कि करीब तीन दिन पूर्व भी मंदिर में हनुमान के पास से पीतल की गदा तथा एक तांबे का लौटा भी चोरी किया गया है। उन्होंने चोर को शीघ्र पकड़ कर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(डी) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई प्रकाश सिंह बोरा के हवाले की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *