गाजियाबाद : बकरीद के दिन अपने घर बुलाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर सूर्या (17 साल) की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी असद का पुलिस ने आज रविवार सुबह इंदिरापुरम के अभय खंड में एनकाउंटर कर दिया, इस दौरान एक सिपाही के घायल होने की भी खबर है।

विदित हो कि सूर्या की हत्या कर फरार हुए असद को पकड़ने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे घेर लिया, जिस पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। जबावी फायरिंग में असद को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने असद का साथ देने वाले 3 अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है।

असद और सूर्या की फाइल पिक्चर

आपको बता दें कि खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाला 17 साल का सूर्या कक्षा 11 में पढ़ता था। उसकी और असद के बीच 8 महीने पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बकरीद के मौके पर असद ने सूर्या को मिलने के लिए बुलाया था। असद ने उससे पूछा था कि कभी बकरा कटते हुए देखे हो, आओ दिखाता हूं। जब सूर्या ने मना किया तो असद ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और चाकू निकालकर सूर्या के पेट में वार कर दिए, जिससे उसकी आंते बाहर आ गईं।

 

सूर्या अपनी जान बचाने के लिए लगभग 200 मीटर तक भागा, लेकिन खून ज्यादा बहने के कारण वह नीचे गिर गया। जैसे ही इसकी सूचना उसके परिजनों को हुई वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूर्या की मां और बहन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने की मांग की थी। उसककी मां सरोज ने कहा था कि मैं चाहती हूं कि उसे भी मार दिया जाए, जिस तरह उसने मेरे बेटे को मारा, मैं उसके लिए भी वैसी ही सजा चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैंने 28 मई के बाद से अपने बेटे का चेहरा नहीं देखा है। मेरे दो बेटे और एक बेटी है। मेरा बड़ा बेटा दिव्यांग है। मुझे उम्मीद थी कि मेरा छोटा बेटा मेरा सहारा बनेगा, लेकिन अब उसे भी हमसे छीन लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *