काशीपुर : पेपर देने स्वार गई एक 23 साल की युवती लापता हो गई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
नई बस्ती, कटोराताल, काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 19.05.2026 की दोपहर के 1.00 बजे उसकी 23 साल की पुत्री पेपर देने स्वार के लिये निकली थी। जोकि अभी तक घर वापस नहीं आयी है।
उसने बताया कि उसने व उसके परिवार ने अपनी बेटी को समस्त रिश्तेदारी व आस-पड़ोस में तलाश किया, किन्तु उसका कुछ पता नहीं चला। उसने उसकी पुत्री को तलाश करने की गुहार लगाई है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एएसआई प्रकाश सिंह बोरा के हवाले की गई है।
