काशीपुर  : भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त अनमोल फाउंडेशन काशीपुर अध्ययन केंद्र में अध्ययन कर रहे विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं ने द्वितीय वर्ष के छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम करके विदाई पार्टी दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीमा चौहान राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मीनाक्षी चौहान मुख्य ट्रस्टी अनमोल फाउंडेशन /सदस्य राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड उत्तराखंड, समाजसेवी मनमोहन और आशीष ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान राज्य मंत्री सीमा चौहान ने कहा कि यहां पर मुझे बहुत अच्छा लगा कि दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों का यहां प्रशिक्षण दिया जाता है, मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

इस मौके पर नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर सतीश कुमार चौहान ने द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को मेहनत से दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मिस्टर फेयरवेल दीपक कुमार और फेयरवेल की मिस फेयरवैल रेनू डबरी को चुना गया।

इस मौके पर निधि अधीक्षिका बाल देखरेख संस्थान काशीपुर रीना शर्मा, काउंसलर और दिव्यांग बच्चों के माता-पिता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *