काशीपुर : पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो अपलोड करने वाले अल्ली खां के एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बांसफोड़ान पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति के कार्यालय से एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट, एक सीडी व एक एसडीआर निवासी वार्ड नं.-9, अल्ली खां, काशीपुर के विरुद्ध आपत्तिजनक/अश्लील सामग्री पोस्ट करने के सम्बन्ध में वास्ते अवलोकन कर मुकदमा दर्ज कराने हेतु प्राप्त हुआ।
एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि अवलोकन करने पर शिकायत में आपत्तिजनक वीडियो प्राप्त हुई है। वीडियो में चाइल्ड पोर्नाेग्राफी प्रदर्शित हो रही है। अवलोकन करने से उक्त वीडियो यूजर आईडी अल्ली खां, काशीपुर में रहने वाले युवक की है। उसने अपने मोबाइल का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर उपरोक्त वीडियो अपलोड की गयी है, जोकि दण्डनीय अपराध है। अतः प्राप्त सीडी कैफ के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना किया जाना न्यायोचित है।
पुलिस ने युवक के खिलाफ आई की धारा 67बी, 67 सी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
