काशीपुर : काशीपुर व रामनगर के नगारिकों के लिए एक खुशखबरी है। रामनगर रोड का निर्माण शुरु हो गया है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में काशीपुर-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-309) के मरम्मत एवं निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास किया गया था। जिसका आज महाराणा प्रताप चौक से निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
मेयर दीपक बाली ने आज मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं मानकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह महत्वपूर्ण परियोजना तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। काशीपुर के विकास और जनसुविधाओं के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार बॉबी, पार्षद दीपा पाठक, बनवारी लाल कंसल, संजीव शर्मा, भगवती शरण, रामचरण त्रिवेदी, गंगाराम प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
