रुद्रपुर : एक व्यक्ति ने ट्रांजिट कैंप निवासी युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली रुद्रपुर में दी तहरीर में बताया कि ट्रांजिट कैंप निवासी केशव उसकी नाबालिग पुत्री को रुद्रपुर के एक होटल में बुलाकर ले गया। आरोप है कि वहां उसने दुष्कर्म की नीयत से युवती को जबरन छुआ और उसके कपड़े उतार दिए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी केशव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 78 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *