रुद्रपुर : महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नगर निगम परिसर स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, तपस्या और साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का भारतीय संस्कृति और समाज के निर्माण में अमूल्य योगदान है। उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को सत्य, धर्म, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी साधना, ज्ञान और लेखनी के माध्यम से समाज को ऐसी अमूल्य धरोहर दी, जिसका महत्व युगों-युगों तक बना रहेगा। रामायण के माध्यम से उन्होंने मर्यादा, कर्तव्य, त्याग, करुणा और आदर्श जीवन के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया।
ठुकराल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचारों को आत्मसात कर समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। उनका जीवन दृढ़ संकल्प, ज्ञान और साधना की शक्ति का संदेश देता है। ऐसे महापुरुषों के प्रकटोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और उनके बताए मार्ग पर चलने का अवसर भी हैं।
इस अवसर पर संजय ठुकराल, राजू गुप्ता, सोनू मुल्तानी, सुनील चुघ, अजय नारायण सिंह, कुंवर पाल कोली, राजवीर सिंह विर्क, हिम्मत राम कोली, केरू मंडल, कृष्ण कोली, राम चंदर कोली, हरीश मंडल, रणजीत सरकार, सोनू राय, अमलेन्दु मंडल, अंकित मंडल, सुधीर सरकार, सोनू मंडल, दीपो मंडल, किशना मंडल, प्रताप सरकार, रोहित कुमार और मनोज वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
