हल्द्वानी : लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण को लेकर एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में 60 और 90 दिन से लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई और जांच में अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए गए।

साक्ष्य जुटाने से लेकर कानूनी कार्रवाई तक पर जोर

आदेश कक्ष में हुई बैठक में हल्द्वानी, काठगोदाम, मुखानी और बनभूलपुरा के विवेचक मौजूद रहे। वहीं रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी और चोरगलिया क्षेत्र के अधिकारी व विवेचक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े।

एसपी सिटी ने लंबित मामलों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों को साक्ष्य समय पर जुटाने, जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने और जांच को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी विवेचना में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाकर पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *