भीमताल : कोतवाली भीमताल पुलिस ने रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई काली रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त की रात ग्राम निशौला निवासी आनन्द सिंह बिष्ट की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04AK-0463 चोरी हो गई थी। मामले में कोतवाली भीमताल में अज्ञात के खिलाफ FIR संख्या 037/26, धारा 303(2), 317(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के जल्द खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के साथ ही हल्द्वानी क्षेत्र के CCTV फुटेज की भी जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई सुरागरसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
पुलिस टीम ने 26 अगस्त को रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित राजा कॉलोनी से आरोपी को चोरी की बुलेट के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश सिंह जेठा (22) पुत्र खीम सिंह जेठा, निवासी इन्द्रानगर प्रथम, बिंदुखत्ता, थाना लालकुआं, नैनीताल के रूप में हुई है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह देऊपा, उपनिरीक्षक महेन्द्र राज सिंह, कांस्टेबल मनोज पंत, ललित आगरी, शैलेन्द्र कुमार, बलजीत सिंह राणा और नरेश परिहार शामिल रहे।
