नई दिल्ली : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह देश के लिए नए काल चक्र की शुरुआत है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में अंतरिक्ष क्षेत्र की अहम भूमिका बताई। पीएम ने नई तकनीक पर काम कर रहे जेन ज़ी के इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और युवाओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र अब दुनिया के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। पीएम मोदी ने इसरो की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी सफलता देश की नई पीढ़ी को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।
