नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करने के बाद सोमवार (20 जुलाई) को 2026 दिलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम का ऐलान कर दिया गया। जोनल चयन समिति की बैठक के बाद भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर शम्स मुलानी को उपकप्तान बनाया गया है।
दिलीप ट्रॉफी 2026 का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर के बीच होगा। पिछले सीजन में वेस्ट जोन की कमान तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने संभाली थी, जिनकी कप्तानी में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इस बार भी शार्दुल टीम का हिस्सा हैं।
स्टार खिलाड़ियों से सजी वेस्ट जोन टीम
वेस्ट जोन की 15 सदस्यीय टीम में कई चर्चित खिलाड़ियों को जगह मिली है। टीम में पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान और उर्विल पटेल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है। विकेटकीपर के तौर पर हार्विक देसाई और उर्विल पटेल को शामिल किया गया है।
गेंदबाजी विभाग में उपकप्तान शम्स मुलानी, तनुश कोटियन और सिद्धार्थ देसाई स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी की कमान शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी और अतीत शेठ के हाथों में होगी।
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में वेस्ट जोन से इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
दिलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन स्क्वॉड
कप्तान: रुतुराज गायकवाड़
उपकप्तान: शम्स मुलानी
मुख्य टीम:
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत शेठ, मुकेश चौधरी, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे।
रिजर्व खिलाड़ी:
जय गोहिल, आर्या देसाई, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, विशाल जयसवाल और राजवर्धन हंगरगेकर।
