काशीपुर : पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आपको बता दें कि कोतवाली काशीपुर में दर्ज मुकदमा धारा 108 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अजय गणपति द्धारा दिये गये आदेश-निर्देशो के क्रम में तथा एसपी स्वप्न किशोर सिंह तथा सीओ प्रशांत कुमार के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 12-06-2026 को सुरागरसी पतारसी करते हुये मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आत्महत्या के लिये उकसाने वाले वांछित अभियुक्त कृष्णवीर सिंह उर्फ कृष्णा (35 वर्ष) पुत्र अखिलेश कुमार निवासी आकाँक्षा मार्बल, आदर्श नगर, काशीपुर कोउ सके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में एसआई दिनेश चन्द्र सिंह तथा कां. ज्ञानेन्द्र सिंह शामिल थे।
बता दें कि दिनांक 25 मार्च 2026 को पुतलीघर रोड, डॉ. अशोक के सामने, मझौला, जिला मुरादाबाद निवासी रोहित कुमार पुत्र विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन मीनू चौहान का विवाह कृष्णवीर सिंह पुत्र अखिलेश सिंह के साथ दिनांक 17.2.2020 को मुरादाबाद में सम्पन्न हुआ था। जिसमें उसके परिवार वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज में 2,51,000 रुपये नकद, पैनासॉनिक का एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन व अन्य घरेलू समान दिया था।
रोहित ने बताया कि दहेज में मिले उक्त सामान से उसकी बहन के पति कृष्ण वीर सिंह, ससुर अखिलेश सिंह, सास सुषमा देवी, देवर यशवन्त सिंह खुश नहीं हुये और अक्सर ही उसकी बहन को कम दहेज लाने व दहेज में बुलेट मोटरसाईकिल ना देने के ताने देते व बुलेट मोटर साइकिल अपने मायके से लेकर आने के लिये दबाब बनाते, गन्दी गन्दी गालियां देते हुए लात-घूसों से मारपीट करते व खाने पीने को भी तंग रखते थे।
रोहित ने बताया कि दिनांक 21.3.2026 को रात्रि के करीब 8 बजे उसे पता चला कि उसकी बहन की तबियत अत्यन्त ही गंभीर है और वह अस्तपताल में भर्ती है। अस्पताल में बहन से मिलने पर पता चला कि उसकी बहन के ससुरालियों व पति द्वारा अत्यधिक उत्पीड़न व आये-दिन के लड़ाई झगडे से मजबूर होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिये विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया है।
