खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंचने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके जल्द समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं। धामी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री किशन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, रणदीप पोखरिया, अमित पांडे, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, डीएफओ यूसी तिवारी, ईई सिंचाई आनंद सिंह नेगी, पीडब्ल्यूडी के एनके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
