काशीपुर : भाजपा नेता राम कृष्ण मेहरोत्रा की पत्नी ममता मेहरोत्रा को भारतीय जनता पार्टी ने जिला सहकारी बैंक, ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी ने प्रदेश के तीन जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। ऊधम सिंह नगर से ममता मेहरोत्रा पत्नी राम कृष्ण मेहरोत्रा, नैनीताल से रविंद्र सिंह रैकुनी और पिथौरागढ़ से नरेंद्र मोहन सिंह माहरा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

ममता मेहरोत्रा के नाम की घोषणा के बाद काशीपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय को स्थानीय स्तर पर संगठन में उनकी सक्रियता और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *