काशीपुर : मेयर दीपक बाली ने गुरुवार सुबह केवीएस प्रीमियर ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया।

मेयर दीपक बाली ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मौत से जूझ रहे किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवी नागरिकों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने इस जनहितकारी आयोजन के लिए केवीएस प्रीमियर ग्रुप ऑफ कंपनीज, रोटरी क्लब काशीपुर, सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और सहयोगी टीम का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि ऐसे सेवा कार्य भविष्य में भी लगातार समाज को प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय गोयल, केवीएस ग्रुप के सीएमडी देवेंद्र जिंदल, नैनी पेपर्स के एमडी पवन अग्रवाल, ब्रह्मी गोयल, डॉ. एसपी गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य मुक्ता सिंह, अर्पण जिंदल, रोटरी क्लब की सचिव रेखा जिंदल, राज मेहरोत्रा, प्राची अग्रवाल, सुरुचि सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, पार्षद सतीश कुमार, पार्षद विजय बॉबी, प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जसपाल जस्सी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके बाद मेयर दीपक बाली ने कृष्णा पब्लिक स्कूल में काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘मानसून स्वागत एवं हरित भविष्य संकल्प अभियान’ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और सभी लोगों को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल प्रकृति के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में कृष्णा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना, क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, महिला विंग अध्यक्ष अर्चना लोहनी, प्रतीक गोयल, विद्यालय के प्रधानाचार्य, निधि, रोजी, अवनीश चौहान, अजय चाहल, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *