काशीपुर : सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दिनांक 31.5.2026 को कोतवाली काशीपुर की पुलिस टीम एसआरएफ फैक्ट्री एवं गड्ढा कॉलोनी में सत्यापन कार्य के लिए मौजूद थी। इसी दौरान सरकारी गाड़ी से गलत साइड से आ रहे पारस नाम के लड़के की मोटर साइकल टकरा गई जिस कारण उसे हल्की फुलकी खरोचें आ गईं, जिस कारण उक्त पारस नाम का लड़का उग्र होकर गाली-गलौच करता हुआ मौके से चला गया।

सीओ ने बताया कि थोड़ी देर बाद पारस अपने भाई पीयूष और चाची के साथ मौके पर आ गया और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच करने लगा और चालक वीरेंद्र का गिरेबान पकड़कर खींचने लगा जिस कारण उसकी वर्दी की शर्ट फट गई और चोटें भी आ गईं, इसके अलावा पीयूष द्वारा भी पुलिस से गाली गलौच, धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। जिस कारण पीयूष और पारस को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। जिनके विरुद्ध विधि कार्रवाई की जा रही है।

चोटिल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त –
1. पारस अधिकारी पुत्र श्याम सिंह अधिकारी
2. पीयूष अधिकारी पुत्र दीवान सिंह अधिकारी

निवासीगण कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *