रामनगर : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर 2 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा बिक्री में इस्तेमाल होने वाली पन्नियां और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुल्लरघट्टी क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुल्लरघट्टी क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कामेश त्यागी के घर की तलाशी ली तो उसके कमरे से 800 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गांजे की पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाली पन्नियां बरामद हुईं। पुलिस ने उसे मौके पर गांजे की पुड़िया बनाते हुए गिरफ्तार किया।
इसके अलावा विजय सागर के कमरे से 465 ग्राम, भरत उर्फ बब्लू के कमरे से 975 ग्राम गांजा और पन्नियां बरामद हुईं।
वहीं, अजीम के घर पर दबिश के दौरान उसकी पत्नी नाजिया गांजे की पुड़िया बनाते हुए मिली। उसके कब्जे से 3.798 किलोग्राम गांजा और पन्नियां बरामद हुईं। जबकि नगमा के कब्जे से 1.405 किलोग्राम गांजा और पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाली पन्नियां बरामद की गईं।
पुलिस ने पांचों आरोपियों के कब्जे से कुल 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गांजा बिक्री में इस्तेमाल होने वाली पन्नियां बरामद की हैं।
मामले में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 289/26, 290/26 और 291/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- कामेश त्यागी (29 वर्ष) पुत्र नन्हे सिंह, निवासी गुल्लरघट्टी नई बस्ती, रामनगर।
- भरत उर्फ बब्लू (52 वर्ष) पुत्र भगवान दास, निवासी गुल्लरघट्टी नई बस्ती, रामनगर।
- विजय सागर (46 वर्ष) पुत्र भगवान दास, निवासी गुल्लरघट्टी नई बस्ती, रामनगर।
- नाजिया (23 वर्ष) पत्नी अजीम, निवासी गुल्लरघट्टी नई बस्ती, रामनगर।
- नगमा (28 वर्ष) पत्नी मोहसीन, निवासी गुल्लरघट्टी नई बस्ती, रामनगर।
कामेश त्यागी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, आरोपी कामेश त्यागी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बिष्ट, मनोज सिंह अधिकारी, जोगा सिंह, हर्ष बहादुर पाल, उपनिरीक्षक सुष्मिता राणा, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल महबूब आलम, संजय सिंह, अशोक कम्बोज, अमित गहलोत, विनित चौहान, महिला कांस्टेबल उषा और ह्रदेश कौर शामिल रहे।
