काशीपुर : नगर निगम काशीपुर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभान्वित रेहड़ी, ठेली और फुटपाथ व्यवसायियों को नई पहचान देने की पहल की है। इसी क्रम में जीजीआईसी के सामने योजना के लाभार्थियों के प्रतिष्ठानों पर स्वनिधि बोर्ड लगाए गए।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडरों को 50 हजार रुपये तक का आसान ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपना कारोबार मजबूत कर सकें। नगर निगम का कहना है कि इस पहल से अधिक से अधिक पात्र व्यापारी योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा प्रत्येक मेहनतकश स्ट्रीट वेंडर को आत्मनिर्भर बनाना और उसे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना है। इसी उद्देश्य से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, पार्षद सतीश कुमार, प्रिंस बाली, ईश्वर गुप्ता, स्ट्रीट वेंडर कल्याण फाउंडेशन काशीपुर के अध्यक्ष भारत पराशर, उपाध्यक्ष पंडित मनोज कुमार, सचिव विनेश कुमार, महामंत्री विपिन कुमार, मुकेश पाहवा, राजीव परनामी, सिटी मैनेजर जफर अली, दानिश, कृष्ण कुमार, संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *