काशीपुर  : घर के आगे गाड़ी खड़ी करने को हुए विवाद में हुई मारपीट से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल आईटीआई विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि दिनांक 31.05.2026 को अनीश पुत्र कासम अली निवासी महुआखेड़ा गंज, आईटीआई, काशीपुर ने तहरीर देकर बताया कि दिनांक 30.05.2026 की रात्रि के लगभग 11 बजे वे अपनी पोती की शादी की तैयारी में व्यस्त थे, तभी वहां पर घर के सामने दरवाजे पर अली अकबर पुत्र सुबराती और अहमद रजा पुत्र साबिर हुसैन ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लाकर खड़ी कर दी।

अनीश ने बताया कि उन्होंने उन दोनों से कहा कि हमारे घर पर शादी है, यहां पर शादी का सामान रखा जाना है, आप गाड़ी को अन्यत्र खड़ा कर दें, उक्त बात पर विपक्षीगणों द्वारा गाली-गलौच करते हुए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उनके व उनके परिजनों के साथ मारपीट की। जिसमें उनके परिवार के सदस्य अफजल पुत्र महबूब अली के सिर पर रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये और इलाज के दौरान 31.05.2026 को उनकी मृत्यु हो गई तथा अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के आदेश पर कोतवाली आईटीआई में तत्काल धारा 103(1), 115(2), 117(2), 131, 191(2), 191(3), 333, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच कोतवाल विक्रम राठौर ने स्वयं करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।

उक्त क्रम में आज दिनांक 02.06.2026 को 2 नामजद अभियुक्तगण को भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।, अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण –
01. अली अकबर पुत्र सुबराती
02. नाजिम पुत्र सुबराती निवासीगण महुआखेड़ा गंज, कोतवाली आईटीआई, काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर

पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, एसएसआई अरविंद बहुगुणा, एसआई जसविंदर सिंह, सुनील कुमार, पुष्कर भट्ट, कां. धर्मेन्द्र भारती, सुरेन्द्र काम्बोज, जगदीश दुग्ताल तथा नरेश चौहान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *